MP Assembly Election 2023: मप्र में कमल नाथ का सर्वे कांग्रेस विधायकों की बढ़ा रहा मुश्किलें

MP Assembly Election 2023: 96 विधायकों में से 26 का प्रदर्शन कमजोर, कट सकता है टिकट। जीत की संभावना वालों के टिकट जल्दी घोषित होंगे।

Reported By Dy. Editor, SACHIN RAI, 8982355810

MP Assembly Election 2023:  मप्र में कमल नाथ का सर्वे कांग्रेस विधायकों की बढ़ा रहा मुश्किलें

MP Assembly Election 2023: भोपाल(राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी नया वर्ष प्रारंभ होते ही प्रत्याशियों के चयन पर काम शुरू कर देगी। सबसे पहले मौजूदा 96 विधायकों में से जीत की संभावना वाले लोगों के टिकट को हरी झंडी दे दी जाएगी।

लगभग 70 विधायकों की जीत की संभावना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में लगभग 70 विधायकों की जीत की संभावना बताई गई है। ऐसे विधायकों को पार्टी जनवरी-फरवरी में ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के संकेत दे देगी। सर्वे में 26 विधायकों की स्थिति जीत के अनुकूल नहीं मिली है। इन सीटों पर पार्टी नए चेहरों की तलाश शुरू देगी। प्रदेश कांग्रेस की रणनीति है कि वह जून तक सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम स्पष्ट कर दे। साथ ही पार्टी ने यह भी तय किया है कि विधानसभा क्षेत्र में आम सहमति बनने पर ही प्रत्याशी तय किया जाएगा। केंद्रीय स्तर से नाम थोपा नहीं जाएगा।

कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन का काम प्रारंभ किया

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अभी लगभग दस महीने का समय है लेकिन पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन का काम प्रारंभ कर दिया है। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ कांग्रेस की मैदानी स्थिति जानने के लिए समय-समय पर सर्वे का भी सहारा ले रहे हैं। फिलहाल पार्टी ने जो सर्वे करवाए हैं, उनमें कांग्रेस के मौजूदा विधायकों की क्षेत्र में पकड़ का पता किया गया है। इस सर्वे के परिणामों को तीन तरह से परिभाषित किया गया । पहले चरण में लगभग 70 विधायकों को रखा गया है। इनमें 44 के जीतने की संभावना जताई गई है। 26 विधायकों की रिपोर्ट निराशाजनक है।

इनका कहना है

मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने की उज्जवल संभावनाएं हैं। कमल नाथ जी सभी नेताओं के सहयोग से इस अवसर को पूरी तरह भुनाएंगे। जीत की संभावना वाले सभी नेता उनकी सूची में शामिल हैं। पार्टी हित में उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

केके मिश्रा, अध्यक्ष मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *