MP News: अरुण कुमार विश्वकर्मा को निवाड़ी कलेक्टर बनाया, जीएडी ने जारी किए आदेश

Reported By Dy. Editor, SACHIN RAI, 8982355810

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटा दिया था। भटनागर को जमीन नामांतरण में लापरवाही, शासकीय भूमि में हेर फेर की शिकायतों के चलते हटाया गया है। सीएम ने उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए है।

वल्लभ भवन- भोपाल

राज्य सरकार ने निवाड़ी जिले का नया कलेक्टर 2014 बैंच के अरुण कुमार विश्वकर्मा को बनाया है। तरुण भटनागर को मंत्रालय मं उप सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने गुरुवार को आदेश जारी किए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटा दिया था। भटनागर को जमीन नामांतरण में लापरवाही, शासकीय भूमि में हेर फेर की शिकायतों के चलते हटाया गया है। सीएम ने उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए है। इसके बाद से निवाड़ी में नए कलेक्टर के आदेश नहीं हुए थे। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने डिण्डौरी जिले के अपर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को निवाड़ी कलेक्टर बनाने के आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटाने के बावजूद उनकी नई पदस्थापना और नए कलेक्टर के आदेश जारी नहीं किए जा रहे थे। भटनागर छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद से ही मंत्रालय में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *