Guru Govind Singh Prakash Parva 2022: बिलासपुर में दीवान सजाकर मना रहे गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

Reported By Dy. Editor, SACHIN RAI, 8982355810

Guru Govind Singh Prakash Parva 2022: गुरुवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

Guru Govind Singh Prakash Parva 2022: बिलासपुर में दीवान सजाकर मना रहे गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Guru Govind Singh Prakash Parva 2022: सिख धर्म के 10 वें गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व शहर के सिख समाज की ओर से भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी खुशी में सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड़पारा कुल छह दिनों का कार्यक्रम रखा गया है। अभी यहां दीवान सजाकर गुरुदेव की महिमा का बखान किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

गुरुद्वारे में दीवान सजाने के साथ ही अरदास, कीर्तन व सत्संग किया जा रहा है। इसमें शबद— कीर्तन की प्रस्तुति हजूरी रागी जत्था संगत को निहाल कर रहा है। समूह संगत की ओर से जहां गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद कीर्तन का आनंद लिया जा रहा है तो वहीं गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित कीर्तन से प्रेरणा भी ले रहे हैं। इसमें भाई बलदेव सिंह की ओर से शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी गई। जबकि 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात के 11:30 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। इसके तहत सुबह 10 बजे से सुबह 11:30 बजे तक दयालबंद गुरुद्वारे के हजूरी रागी जत्था भाई राजबीर सिंह की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं तलविंदर सिंह, मान सिंह, मेहताब सिंह भी शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इसी कड़ी में दोपहर में लंगर की व्यवस्था की गई है। जबकि 30 दिसंबर को बलदेव सिंह और मेहताब सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 31 दिसंबर को विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस दिन रात 10 बजे से 12 बजे तक राजबीर सिंह, मान सिंह और मेहताब सिंह शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल करेंगे।

पंजप्यारों की अगवाई में निकलेगा नगर कीर्तन

गुरुवार को निकलने वाले नगर ​कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति रहेगी। तब पंजप्यारों की अगवाई में गुरुग्रंथ की सवारी निकलेगी और सेवादार भी अपनी सेवा अर्पित करते हुए चलेंगे। जबकि जगह— जगह उनके स्वागत की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *