Akshara Singh: भगवान नारायण की खोज में निकलीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मन अच्छा तो…’

Reported By Dy. Editor, SACHIN RAI, 8982355810

Akshara Singh Latest Video on instagram: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट अपडेट करते हुए एक रील वीडियो साझा किया है। इस बार एक्ट्रेस भगवान नारायण की भक्ति में खोई नजर आ रही हैं।

Akshara Singh: भगवान नारायण की खोज में निकलीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, वीडियो शेयर कर लिखा, 'मन अच्छा तो...'

Akshara Singh New reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हसीना अक्षरा सिंह हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनका वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था, जिसमें वो स्कूटी से भागती नजर आ रही थीं। उस क्लिप में अक्षरा के पीछे काफी लोग दौड़ रहे थे। दरअसल, अक्षरा बेतिया में नगर निगम प्रत्याशी गरिमा सिकारिया को सपोर्ट करने पहुंची थीं। वहां एक्ट्रेस को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। अक्षरा सिंह इतने लोगों को देख डर गई और उन्होंने वहां से निकलना ही सही समझा। इस बीच अक्षरा का एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें वो भगवान नारायण की भक्ति करती दिखाई दे रही हैं। 

सामने आया अक्षरा सिंह का नया रील

दरअसल, अक्षरा  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस सफेद सलवार सूट पहन मंदिर में वॉक कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा सिंह काफी खुश लग रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। भगवान के दरबार में आकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा को काफी अच्छा लग रहा है। फैंस को अक्षरा का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस क्लिप पर लगातार कमेंट करते हुए एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

म्यूजिक वीडियोज की वजह से चर्चा में हैं अक्षरा सिंह

हाल ही में अक्षरा सिंह के कई म्यूजिक वीडियोज सामने आए हैं, जिसे लेकर वो चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि अक्षरा सिंह इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फॉलोअर्स खूब पसंद करते हैं। अक्षरा सिंह ने टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाया है। वो बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी थीं। इस शो से उन्हें अलग पहचान मिली थी। फैन फॉलोइंग की बात करें तो इस मामले में अक्षरा सिंह हर किसी से आगे हैं। उन्हें इस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *