जबलपुर में कोहरे के बीच फिर पैर पसार रही ठंड, दो दिन तक गिरेगा पारा अब सर्दी बढ़ती हुई महसूस की जा रही है। इस बीच कोहरा भी छाने लगा है

news reporter surendra maravi 9691702989

Jabalpur Weater News : जबलपुर में कोहरे के बीच फिर पैर पसार रही ठंड, दो दिन तक गिरेगा पारा

 जबलपुर में अब सर्दी बढ़ती हुई महसूस की जा रही है। इस बीच कोहरा भी छाने लगा है। बादल हटने और मौसम साफ होने के बाद मौसम की स्थितियां बदल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में तापमान में गिरावट आने से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में भी तापमान गिर रहा है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद 29 दिसंबर को नए नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना से तापमान में फिर उतार-चढ़ाव आ सकता है।

एक दिन पहले सोमवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में सुबह-सुबह घने कोहरे के बीच सर्द हवाएं लोगों को सिहराती रही। बीच-बीच में हल्के बादल भी आते-जाते रहे। मौसम के बदलते अंदाज को लोग समझ नहीं आ रहे हैं। अधिकतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ा रहा पर ठंड का असर कायम रहा। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रात में भी वातावरण में ठंडक घुली रही।

और बढ़ेगी सिहरन-

मौसम विभाग ने ग्वालियर, छतरपुर सहित अन्य जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसका प्रभाव से जबलपुर में भी ठंडी हवाओं से सिहरन बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट आने से दिन भी ठंडक महसूस की जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह में ठंड का असर बढ़ सकता है।

——–

ऐसा रहा तापमान-

सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। गत वर्ष की बात करें तो अधिकतम तामपान 26.0 और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान

अधिकतम 25.3

न्यूनतम 12.7

आर्द्रता – 86- 71

पूर्वानुमान

हल्के बादल छा सकते हैं। तामपान में मामूली गिरावट आने से सर्द हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वानुमान – अधिकतम – न्यूनतम

जबलपुर

27 दिसंबर – 25.0 -12.0

28 दिसंबर – 24.0 – 11.0

कटनी

27 दिसंबर – 25.7- 13.7

28 दिसंबर – 25.2 – 12.2

मंडला

27 दिसंबर – 29.0- 13.0

28 दिसंबर – 28.0 -12.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *