पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज, अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आईं दीपिका

बेशरम गाने में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे बोल्ड और हाॅट लुक देखने को मिला है। वहीं शाहरुख का लुक भी जबरदस्त है। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है। गाने में दोनों स्टार्स के बीच का रोमांस हर किसी को दीवाना बना रहा है।

news reporter surendra maravi 9691702989

Pathan Song: पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज, अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आईं दीपिका

 शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण का अब तक का सबसे बोल्ड और हाॅट लुक देखने को मिला है। वहीं शाहरुख का लुक भी जबरदस्त है। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आ रही है। गाने में दोनों स्टार्स के बीच का रोमांस हर किसी को दीवाना बना रहा है। इस गाने की शुरुआत स्पेनिश लिरिक्स के साथ होती है। इस गाने का म्यूजिक विशाल ददलानी ने दिया है। वहीं गाने के लिरिक्स कुमार ने और स्पेनिश लिरिक्स विशाल ददलानी का है।

लीज हुआ बेशरम रंग

इस गाने को शिल्पा राव, कारालीसा मोनतेरो और विशाल शेखर ने मिलकर गाया है। गाना सुनने से ज्यादा विजुअली दिलचस्प है। गाने की लोकेशन और बैकग्राउंड डांसर्स इस गाने को और भी ज्यादा शानदार बना देते हैं। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण के अब तक के सबसे बोल्ड लुक देखने को मिले हैं। इसमें कई सालों बाद शाहरुख के सिक्स पैक एब्स भी दिखाई दे रहे हैं। शर्टलेस शाहरुख का रंग फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में दीपिका और शाहरुख ने बहुत अच्छा डांस किया है।

हरुख और दीपिका की हॉट केमिस्ट्री

इतना ही नहीं दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी हॉट लग रहा है। इस गाने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। यशराज बैनर के तले बनी फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *