मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह आज, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह का होगा अलंकरण समारोह का आयोजन होगा।

news reporter surendra maravi 9691702989

MP Sports News : मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह आज, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह का होगा अनावरण

 केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की गरिमामय उपस्थिति में मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 के प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण किया जाएगा। रवींद्र भवन में शाम 6 बजे होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में वर्ष 2020 के खेल प्रतिभाओं को एकलव्य ,विक्रम, विश्वामित्र,प्रभाष जोशी और लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पाँचवा संस्करण प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर ,उज्जैन ,ग्वालियर ,जबलपुर ,मण्डला, बालाघाट और खरगोन ( महेश्वर ) में आयोजित होगा। एक गेम (साइक्लिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो स्लैलम और रोइंग खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम में खेल संचालक रविकुमार गुप्‍ता भी मौजूद रहेंगे।

एकलव्य पुरस्कार

कयाकिंग-कैनोइंग में सुषमा वर्मा, सॉफ्ट टेनिस में तुषिता सिंह, वूशु में स्पर्श खरे, घुड़सवारी में अर्जुन सिंह, एथलेटिक्स में सुनील डावर, बैडमिंटन (दिव्यांग) गौरांशी शर्मा, सेलिंग में राममिलन यादव, फेन्सिंग में अंकित शर्मा, तीरंदाजी में अनुराधा अहिरवार, शूटिंग में प्रीति रजक, ताईक्वांडो में शशांक पटेल, हॉकी में साधना सेंगर और पावरलिफ्टिंग में ध्रुवराज कुर्रे शामिल है।

कैनो स्लालम विश्वजीत सिंह, शूटिंग में सुनिधी चौहान, कराते में निधि नन्हेट, घुड़सवारी में परिधि जोशी, बॉक्सिंग में मंजू बम्बोरिया, सेलिंग एकता यादव, हॉकी विवेक सागर प्रसाद, बास्केटबॉल हर्षवर्धन तोमर, मल्लखंब में पूजा मालवीय और पैरा कैनो में प्राची यादव शामिल है।

विश्वामित्र पुरस्कार

पैरा एथलेटिक्स एवं तैराकी में श्री वीरेन्द्र डबास, तीरंदाजी में श्री रिचपाल सिंह सलारिया और हॉकी में डॉ. हबीब हसन को पुरस्कृत किया जायेगा।

MP Sports News: राज्यस्‍तरीय क्रॉस कंट्री में हरदा के विष्णु राठौर व छतरपुर की केएम दीक्षा बने चैंपियन

स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार

मल्ल्खंब में वैष्णवी कहार

लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार

अभय छजलानी, पद्मश्री तथा पूर्व अध्यक्ष इंदौर टेबल टेनिस संघ को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *