Sheezan Khan Bio: जानिए कौन हैं शीजान खान, जिन पर लगे हैं तुनिषा शर्मा को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोप

शीजान मोहम्मद खान ने साल 2013 में ‘जोधा अकबर’ सीरियल से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम किया। साल 2015 में उनका नाम मृणाल सिंह से भी जुड़ चुका है। आइये जानते हैं शीजान के बारे में, जिनके खिलाफ तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

tunisha sharma Sheezan Mohammed Khan
तुनिशा शर्मा और शीजान रिलेशनशिप में थे

हाइलाइट्स

  • शीजान ने ‘जोधा अकबर’ सीरियल के एक्टिंंग की शुरुआत की थी
  • शीजान और तुनिशा ‘अली बाबा’ सीरियल में साथ काम करते थे
  • दोनों रिलेशनशिप में थे और कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हुआ था

‘अली बाबा’ टीवी सीरियल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। अब तक ये सवाल उठ रहे थे कि आखिर उन्होंने सुसाइड क्यों किया, लेकिन ये बात सामने आ गई है कि शीजान और तुनिषा रिलेशनशिप में थे। दोनों का कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हुआ था। इस वजह से तुनिषा बहुत परेशान थीं। तुनिषा ने शीजान के ही मेकअप रूम में जाकर आत्महत्या कर ली। शीजान के खिलाफ FIR दर्ज हुई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। इस समय हर कोई शीजान के बारे में जानना चाहता है।

Who Is Sheezan M Khan: शीजान मोहम्मद खान का जन्म 9 सितंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। यहीं पर उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने फेमस ‘जोधा अकबर’ सीरियल में यंग अकबर का किरदार निभाया था। इस समय वो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अली बाबा के रोल में नजर आ रहे थे।
शीजान की दोनों बहनें हैं एक्ट्रेस
शीजान (Sheezan M Khan Family) की दो बड़ी बहन हैं, फलक नाज और शफक नाज, दोनों ही टीवी एक्ट्रेसेस हैं। शीजान फिटनेस फ्रीक हैं। उन्हें जानवरों से भी बहुत लगाव है। वो TEDx के लगातार स्पीकर रहे हैं।

2013 में शुरू की थी एक्टिंग
28 साल के शीजान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘जोधा अकबर’ टीवी सीरियल में ही की थी। साल 2016 में उन्होंने ‘सिलसिला प्यार का’ शो में काम किया था। फिर 2017 में वो ‘चंद्र नंदिनी’ सीरियल में नजर आए। उन्होंने साल 2018 में ‘पृथ्वी वल्लभ’ में एक्टिंग की। इसके बाद 2019 में शीजान ने Tara From Satara और इसी साल ‘एक थी रानी एक था रावण’ में काम किया था। फरवरी 2020 में वो ‘नजर 2’ में दिखे थे। अच्छी रेटिंग के बावजूद कोरोना महामारी में ये शो ऑफएयर हो गया था। साल 2021 में वो ‘पवित्रा’ में दिखे थे।

तुनिषा से पहले मृणाल सिंह से जुड़ा था शीजान का नाम
शीजान मोहम्‍मद खान (Sheezan M Khan) का नाम तुनिषा से पहले ‘कुंडली भाग्‍य’ फेम एक्‍ट्रेस मृणाल सिंह से भी जुड़ा था। साल 2015 में शीजान चर्चा में तब आए थे, जब ‘जोधा अकबर’ शो की शूटिंग के दौरान वह जख्‍मी हो गए थे। इसमें उनका पैर और हाथ का अंगूठा फ्रैक्‍चर हो गया था।

तुनिषा की मौत के बाद शीजान की मां ने उनपर गंभीर आरोप लगाए। फिर आईपीसी की धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई। पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। अब कोर्ट में पुलिस शीजान की रिमांड मांगेगी, ताकि मामले की तह तक जाने के लिए उनसे पूछताछ की जा सके।

REPORTED BY DY.EDITOR, SACHIN RAI, GONDWANANEWSLAND.COM 8982355810

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *