news reporter surendra maravi 9691702989

निजामुद्दीन दरगाह में राहुल गांधी ने चढ़ाई चादर, पुलिस और समर्थको के बीच धक्का-मुक्की

Bharat Jodo Yatra Live Update: Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Delhi Route Today Schedule, Live Status News

 तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। 

राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई

भारत जोड़ो यात्रा निजामुद्दीन दरगाह पहुंची। यहां राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। 

भोगल पहुंची यात्रा

आश्रम चौक से राहुल गांधी की यात्रा विश्राम के बाद शुरू हो गई। यात्रा भोगल पहुंच गई है।

कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो हिमाचल के सीएम के संपर्क में आए थे और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है?

आश्रम चौक पर उमड़े समर्थक

आश्रम चौक पर यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के भारी संख्या में समर्थक उमड़ आए। 


आश्रम चौक पर लंबा जाम

राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है। 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया 108 अंक का महत्व 

कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पवन खेड़ा ने 108 अंक का महत्व बताया है। उन्होंने इस अंक को राहुल गांधी की यात्रा से जोड़ा है। कहा कि हिंदू मुस्लिम और सिख धर्म में 108 अंक का बहुत बड़ा महत्व है। 108 में दिन राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में पहुंची है।

राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हो वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं… राहुल गांधी को तो देश हित नहीं परिवार हित पहले है।

हम यहां आपके नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं: राहुल

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है. हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं: 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यहां अपोलो अस्पताल के पास अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। एंबुलेंस को निकलवाने के लिए वह कुछ देर रुके। उन्होंने साथी यात्रियों से एंबुलेंस को रास्ता देने को भी कहा। राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक एंबुलेंस आई थी। भारत जोड़ो यात्रा पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 12 राज्यों को कवर करेगी।

सोनिया गांधी यात्रा से वापस हुईं राहुल ने उन्हें कार में बिठाया। भगवान वाल्मीकि की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग भी शामिल हुए। 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है: रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है। 

26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा: रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। 

ITO पर कमल हासन भी जुड़ेंगे

दिल्ली के आईटीओ पर अभिनेता कमल हासन भी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगे। यात्रा में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 

आगे बढ़ रही है ‘भारत जोड़ो यात्रा’

दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *