NEWS REPORTER SURENDRA MARAVI 9691702989

जबलपुर रेल मंडल कार्यालय में कर्मचारी ने खाई डिप्रेशन की 20 गोलियां, सीनियर डीएसटी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

जबलपुर रेल मंडल कार्यालय में कर्मचारी ने खाई डिप्रेशन की 20 गोलियां, सीनियर डीएसटी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

 जबलपुर रेल मंडल के एक वरिष्ठ रेल अधिकारी पर उनके ही एक कर्मचारी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अधिकारी की कार्यशैली से तंग होकर कर्मचारी ने शुक्रवार की दोपहर मंडल कार्यालय में ही डिप्रेशन की 20 गोलियां खा ली। यह देख आसपास खड़े कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने तत्काल कर्मचारी को रेलवे हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, मंडल के टेली एंड कम्यूनिकेशन विभाग के मुखिया सीनियर डीएसटी विराट गुप्ता पर विभाग के ही हेल्पर आशीष शर्मा ने जबरन परेशान करने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि सीनियर डीएसटी ने पहले उसका तबादला नरसिंहपुर से कटनी-सिंगरौली रेल खंड में कर दिया, फिर मकान खाली करने को कहा और वेतन भी बंद कर दिया। इतना ही नहीं जब इससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने उसे चार्जशीट पकड़ा दी, जिससे तनाव में आकर उसने डिप्रेशन की कई गोली खा ली।

प्रताड़ित करने का पहला मामला नहीं

पश्चिम मध्य रेलवे के कई रेल अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में कुछ अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को परेशान करने के लिए कभी उनका तबादला कर दिया तो कभी उनकी ड्यूटी का समय ही बदल दिया। इससे भी बात नहीं बनी तो उनकी जांच भी बैठा दी। इसको लेकर कई बार मजदूर संघ और एम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने विरोध भी किया। एक बार फिर अधिकारी द्वारा कर्मचारी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

Jabalpur News : शराबियों की पैरवी पर भाजपा एक राय नहीं, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद के वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *