news reporter surendra maravi 9691702989

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का आठवां दिन, भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन

दमोह में अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। रोज प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को कर्मचारियों ने भैंस को सरकार मानकर उसके आगे बीन बजाई। 

हड़ताली कर्मचारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी है। गुरुवार को आठवां दिन था। उनकी मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। आठ दिन बाद भी कोई सुध लेने नहीं पहुंचा तो उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। भैंस पर मप्र सरकार लिख दिया। 

जानकारी के अनुसार दमोह में अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। रोज प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को कर्मचारियों ने भैंस को सरकार मानकर उसके आगे बीन बजाई। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी नहीं सुन रही है या अनसुना कर रही है, इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि वो भैंस के आगे बीन बजा रहे हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी

नहीं हो जातीं तब तक अपना धरना जारी रखेंगे। 

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने पर भी दुख जताया। उनका कहना है कि हड़ताल उनकी मजबूरी है। सरकार से कई बार अनुरोध किया गया है, लेकिन बात नहीं सुनी जा रही। हड़ताल पर जाने के पहले इन कर्मचारियों ने एक रैली निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पत्र दिया था। उसके बाद कलेक्ट्रेट के बाहर पंडाल लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *