नक्सली मुठभेड़ में 12 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हर्राटोला के जंगल में पुलिस ने मार गिराया

reporter surendra maravi 9691702989

बालाघाट जिले के रूपझार थाना के अंतर्गत ग्राम हराटोला के जंगल में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। अन्य नक्सलियों भी घायल हुए हैं, जिनकी जंगल में तलाश की जा रही है। 

पुलिस ने मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है।

हॉक फ़ोर्स मध्य प्रदेश को एक बड़ी सफलता मिली है। जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार दिया गया है। पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, जिनकी जंगल में सघन तलाश की जा रही है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के रूपझार थाना के अंतर्गत ग्राम हर्राटोला के जंगल में हुई। पुलिस को अभी तक एक नक्सली का शव मिला है। इसमें और भी नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। जंगल में तलाश जारी है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का नाम रूपेश है। जिस पर मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में 12 लाख का इनाम घोषित था, यह कान्हा भैरम देव दलम के सक्रिय नक्सली कबीर उर्फ सुरेंद्र का गार्ड था। मौके पर पुलिस फोर्स सर्चिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *