भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया, शर्म करो पाकिस्तान के नारे लगा
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा में आक्रोश है। सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा ने किला गेट चौराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया।
संगठन के जिला अध्यक्ष रेलास सेनानी ने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री का बयान शर्मनाक है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शर्म करो पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिपण्णी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।