अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 12:11 AM IST

दियोरिया कोतवाली के ग्रामीण ने पुलिस को बताया गांव में ही थाना बरखेड़ा के एक युवक की ननिहाल है। युवक अक्सर ननिहाल में आता-जाता रहता था। शादी का झांसा देकर उसने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। कई माह तक यौन शोषण किया, मामला जानकारी में आने पर पंचायत हुई।

सांकेतिक तस्वीर

पीलीभीत के बीसलपुर में शादी का झांसा देकर युवक कई माह तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा, बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दियोरिया कोतवाली के ग्रामीण ने पुलिस को बताया गांव में ही थाना बरखेड़ा के एक युवक की ननिहाल है। युवक अक्सर ननिहाल में आता-जाता रहता था। शादी का झांसा देकर उसने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। कई माह तक यौन शोषण किया, मामला जानकारी में आने पर पंचायत हुई। इसमें दोनों की शादी करने का निर्णय लिया गया। दो दिन पूर्व युवती का पिता युवक के घर शादी की तिथि तय करने गया।

आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख नकद, सोने की चेन और कार की मांग रख दी। दहेज देने से मना करने पर लड़के पक्ष ने शादी तोड़ दी। इतना ही नहीं लड़के पक्ष ने लड़की के घर आकर मारपीट की। युवती के पिता ने शुक्रवार को दियोरिया कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें युवक, उसके पिता, मामा और नाना को नामजद किया गया है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है । कोतवाल रामसेवक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

https://cdn.vuukle.com/widgets/emotes.html?version=3.11.5
https://cdn.vuukle.com/widgets/index.html?version=3.29.16

Advertisement

ये भी पढ़ें…

पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pilibhit: खाने में निकला बाल तो घोट दिए पत्नी के सिर के बाल, गजरौला के मिलक गांव का मामला, पति गिरफ्तार

Pilibhit10 December 2022

ममता बनर्जी

प्रीमियम

West Bengal: सिर्फ एक भूल नहीं है भ्रष्टाचार, ममता की इशारा किस ओर?

Opinion15 December 2022

अमर उजाला की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें

https://www.facebook.com/plugins/like.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FAmarujala&width=300&layout=standard&action=like&size=small&show_faces=true&share=false&height=80

Goodbye Cell Phone, Hello VoIP. Why Everyone Is Switching To VoIP90% discount is available for this month (More Details)VoIP Phone | Search Ads|

Sponsored

Search Now

Apply Online for CSP Registration | Mitra Registration | CSP Applicationbankmitraonlines.co.in|

Sponsored

Government Solar Panel Funds You Don’t Have To Repay (See The List)Don’t waste your time just grab it. (Apply For Grants Now)Low Budget Solar Panel | Search AD|

Sponsored

Bhopal: Reduce Fat With Laser Liposuction (See Total Prices)Laser Liposuction | Sponsored Results|

Sponsored

Most Beautiful Beaches in the WorldBest-journal.xyz|

Sponsored

Knee Pain? Start Eating These Foods, and Feel Your Pain Go AwayZenLifeMag.com|

Sponsored

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *