नई दिल्ली। इसी महीने आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी होनी है। ये मेगा नीलामी है जहां खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसेगा। इस नीलामी से पहले जब हर फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी को तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सभी को हैरान कर दिया। कोलकाता ने अपने विजयी कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। अब अय्यर ने नीलामी से पहले अपने बल्ले का जौहर दिखाया है और लगातार दूसरा शतक ठोका है।

इस मैच का आज पहला दिन है और पहले ही दिन अय्यर ने शतक जमा दिया है। अय्यर के शतक के दम पर मुंबई ने पहले दिन का अंत तीन विकेट खोकर 385 रनों के साथ किया है।अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता ने आईपीएल-2024 का खिताब जीता था। वह इस समय रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह मुंबई की टीम का हिस्सा हैं जिसका सामना शरद पवार क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड में ओडिशा से हो रहा है।