विद्युत विभाग में कार्यरत ठेकेदारों के साथ हो रहा अन्याय
भोपाल I भोपाल क्षेत्र में कार्यरत विद्युत ठेकेदारों द्वारा संज्ञान में आया है कि भोपाल क्षेत्र में विद्युत/योंत्रिकी विभाग की निविदाओं को मनमाने तौर पर निरस्त किया जा रहा है। कई ठेकेदारों ने उक्त कार्यों को करने के लिए निविदा फार्म भरे। ज्ञातव्य हो कि लोक निर्माण विभाग में पदस्थ प्रमुख अभियंता संजय मस्के के द्वारा के साथ अन्याय किया जा रहा है। कई ठेकेदारों ने उनके कार्यालय में जाकर सौजन्य भेंट की लेकिन उनके द्वारा कहा जा रहा है मैं चाहू जिसको काम दू। हम समस्त विद्युत ठेकेदारों द्वारा दिन-रात व आपतकालीन स्थिति में विद्युत सुधार का कार्य किया जाता है और हमारे साथ ही इस प्रकार का अन्याय किया जा रहा है।

विगत पिछले माह लो.नि.वि. वि/यां विभाग संभाग क्र-1 निविदाऐ आनलाईन आमंत्रित की गई थी जिसमे हम सभी ठेकेदारो ने भाग लिया गया था टेण्डर खोले गये हम सभी ठेकेदारो को टेण्डर मिले जो कि 7 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत कम दर पर थे सभी निविदाएँ काम्पिटिशन में ली गई हैं।

अतः संघ आपसे आग्रह करता है पूर्व में जारी की गई समस्त निविदाओं को जारी रखते हुए निविदाओं की एल.ओ.ए. जारी कर अनुबंध की प्रक्रिया जारी करने की मांग करता है।