शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल श्री पटेल को पुष्प-गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया।भेंट के दौरान राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बीच राज्य के समग्र विकास, जनकल्याण योजनाओं, सुशासन और विभिन्न प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति एवं जनहित के कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर राज्य के विकास को गति देने तथा नागरिकों के कल्याण के लिए निरंतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।