गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

राज्यपाल ने राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ, लोकभवन में गरिमामय समारोह आयोजित

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन मंचासीन रहे। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।राज्यपाल श्री पटेल ने श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल ने दोनों आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।शपथ विधि का संचालन अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल द्वारा किया गया। समारोह में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त श्री विजय यादव, सूचना आयुक्त श्री ओंकार नाथ, डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री आलोक सिंह, पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार, सूचना आयोग के अधिकारी, आयुक्तों के परिजन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।यह समारोह पारदर्शिता, सुशासन और सूचना के अधिकार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *