गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मनरेगा में कथित 400 करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग,

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशोर समरीते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा मनरेगा योजना में कथित 400 करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।श्री समरीते ने आरोप लगाया है कि मनरेगा योजना में फर्जी फोटो, हस्ताक्षर एवं दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये का कथित रूप से आहरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न स्तरों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जांच के दायरे में आने चाहिए।पत्र में मुरैना जिले में दर्ज एक प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री समरीते का कहना है कि मनरेगा जैसी गरीबों से जुड़ी योजना में अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इससे शासन की पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर प्रश्न उठते हैं।एक अन्य चर्चा में श्री समरीते ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी मजबूत जनाधार रखते हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन से तभी बड़ा बदलाव संभव है जब प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यपालिका में प्रभावी सुधार किए जाएं।श्री समरीते ने जनहित, पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *