गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, छठे वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया गया,

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए छठे वेतनमान के अंतर्गत आने वाले लगभग 40 हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है।सरकारी आदेश के अनुसार अब छठे वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2026 के वेतन से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों की मासिक आय में वृद्धि होगी।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। इस कारण जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का एरियर भी कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा।एरियर की राशि का भुगतान एकमुश्त न कर छह समान किस्तों में किया जाएगा। यह किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर 2026 में कर्मचारियों के खातों में जमा की जाएंगी। वहीं, इस अवधि में सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार इससे पूर्व सातवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर चुकी है। छठे एवं सातवें वेतनमान में वेतन संरचना भिन्न होने के कारण महंगाई भत्ते की दरें भी अलग-अलग निर्धारित की जाती हैं।सरकार के इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को आर्थिक रूप से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *