
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एक भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहाँ वे 80 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित 135 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. यादव 56 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 67 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 23 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 68 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।यह कार्यक्रम जिले में सार्वजनिक सुविधाओं, परिवहन, जल आपूर्ति, स्वच्छता, और शहरी विकास को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
प्रमुख विकास कार्यों में शामिल हैं:
- जल जीवन मिशन के अंतर्गत 396 लाख रुपये की लागत से देवरी से बनवारी पिपरिया तक 8.27 किमी लंबी सड़क का निर्माण।
- साईंखेड़ा में सीवरेज मलजल योजना और शहरी विकास से संबंधित पुस्तकालय एवं प्रतीक्षालय का लोकार्पण।
- सामुदायिक भवन, अमृत सरोवर 2.0, आंगनवाड़ी भवनों तथा अन्य बुनियादी संरचनात्मक सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित।