गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन,

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में “एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह पुस्तक लोक निर्माण विभाग एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) द्वारा प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इकोनॉमिक टाइम्स तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से तैयार की गई है।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण सड़क और परिवहन अवसंरचना का विस्तार विकास की गति को नई दिशा दे रहा है। यह कॉफी टेबल बुक केवल विभाग की उपलब्धियों का दस्तावेज नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विकास, नवाचार और भविष्य की योजनाओं का भी व्यापक परिचय है।पुस्तक में लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा क्रियान्वित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का तथ्यात्मक एवं आकर्षक विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसमें विशेष रूप से हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत विकसित परियोजनाओं, एक्सप्रेस-हाईवे, प्रमुख सड़कों, फ्लाईओवरों और पुल निर्माण कार्यों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक, धार्मिक और पर्यटन केंद्रों को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाओं की प्रगति, उनके प्रभाव, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, परियोजना प्रबंधन की नवीन पहल तथा विभाग की भावी योजनाओं और रोडमैप का भी विस्तृत उल्लेख पुस्तक में किया गया है।यह प्रकाशन मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण अवसंरचना विकास, बेहतर सड़क संपर्क और समग्र आर्थिक प्रगति के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *