गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साहित्यकार शरद जोशी की जयंती पर किया नमन,

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी साहित्य के प्रख्यात व्यंग्यकार एवं ‘पद्म श्री’ से सम्मानित साहित्यकार Sharad Joshi की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय शरद जोशी ने अपनी लेखनी के माध्यम से आमजन की भावनाओं, संघर्षों और सामाजिक विसंगतियों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनके व्यंग्य केवल हास्य तक सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज को सोचने और आत्ममंथन करने की प्रेरणा देते रहे।उन्होंने कहा कि शरद जोशी की संवेदनशील लेखनी और तीक्ष्ण दृष्टि ने हिंदी साहित्य को नई दिशा प्रदान की। उनके शब्दों में समाज की वास्तविक तस्वीर दिखाई देती थी, जिसने पाठकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. शरद जोशी का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। हिंदी साहित्य और व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *