गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार, नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर सेवा का लिया संकल्प,

इंदौर। पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और उन्हें नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का अवसर मिला है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार पुलिसकर्मियों के कल्याण, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर सेवा-सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के लिए पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं होती, बल्कि उसके कार्य, समर्पण और क्षमता का सम्मान भी होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे।इस अवसर पर राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पदोन्नति मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के सकारात्मक निर्णय से कर्मचारियों में नया उत्साह पैदा हुआ है और वे पहले से अधिक समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित हुए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान और समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों को ऐसा कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है, जहाँ वे पूरी क्षमता और उत्साह के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें।कार्यक्रम के अंत में पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *