नर्मदापुरम। साहित्य जगत की सुप्रसिद्ध लेखिका श्रीमती रेखा रतनानी द्वारा रचित पुस्तक “नर्मदापुर से नर्मदापुरम तक” का भव्य विमोचन समारोह नर्मदापुरम में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह पुस्तक नर्मदा अंचल के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं वर्तमान विकास यात्रा का महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दस्तावेज है।विमोचन समारोह में मध्यप्रदेश शासन के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कृतियां क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपने अतीत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा जी, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव जी, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे जी, श्री पीयूष शर्मा जी, श्री सुधीर पटेल जी सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पत्रकार, साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।उपस्थित वक्ताओं ने पुस्तक को नर्मदापुरम के इतिहास, संस्कृति और विकास यात्रा को समेटने वाली एक उत्कृष्ट एवं संग्रहणीय कृति बताया। उन्होंने लेखिका श्रीमती रेखा रतनानी जी के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के इतिहास में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित साहित्य प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने लेखिका रेखा रतनानी जी को इस उत्कृष्ट कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।