
कनाडा सरकार ने अपने प्रोविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम (PNP) के तहत स्थायी निवास (Permanent Residency) आवेदन की प्रक्रिया को और अधिक सख्त कर दिया है। 10 जून 2025 को आयोजित एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ (ड्रॉ संख्या 350) में केवल 125 विदेशी नागरिकों को ही आवेदन के लिए आमंत्रण (ITA) जारी किया गया। यह संख्या हालिया वर्षों में पीएनपी के तहत जारी निमंत्रणों में सबसे कम मानी जा रही है।इस ड्रॉ में चयनित उम्मीदवारों का न्यूनतम CRS (Comprehensive Ranking System) स्कोर 784 रहा, जो दर्शाता है कि केवल उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों को ही वरीयता दी गई। साथ ही, टाई-ब्रेकिंग नियम उन प्रोफाइल्स पर लागू किया गया, जो 12 सितंबर 2024 से पहले जमा किए गए थे।यह निर्णय कनाडा के आप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता विभाग (IRCC) द्वारा आव्रजन प्रणाली को अधिक सख्त और चयनात्मक बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। इसका सीधा असर उन भारतीय आवेदकों पर पड़ सकता है, जो कनाडा में स्थायी निवास पाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि भारत से सबसे बड़ी संख्या में आव्रजन आवेदक होते हैं।
मुख्य बिंदु:
- ड्रॉ नंबर: 350
- निमंत्रणों की संख्या: 125
- न्यूनतम CRS स्कोर: 784
- टाई-ब्रेकिंग तिथि: 12 सितंबर 2024
- प्रोग्राम: केवल Provincial Nominee Program (PNP)
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के निर्णयों से कनाडा में प्रवास के इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और प्रोफाइल को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता होगी।