गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

एमपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री ने दी बधाई,

डॉ. मोहन यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. प्रतिभा सिंह को वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर छात्रा के परिजनों से भी संवाद किया। पन्ना जिले में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ प्रतिभा के पिता श्री भारतेंदु सिंह सोलंकी को भी उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रतिभा की माता शिक्षिका हैं, जिन्होंने उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बातचीत के दौरान कु. प्रतिभा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे अध्ययन करती थी, जिसके परिणामस्वरूप उसने यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उसने अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा भी व्यक्त की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभा के लक्ष्य की सराहना करते हुए उसे भविष्य में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा स्कूली एवं उच्च शिक्षा स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *