गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन,

देहरादून।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थे। बुधवार को सुबह 11:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर है।जनरल खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने वर्ष 2007 से 2009 तथा 2011 से 2012 तक राज्य की कमान संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान वे साफ-सुथरी छवि, अनुशासनप्रिय नेतृत्व और सुशासन के लिए पहचाने जाते रहे।राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा दी और मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेना से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए।वे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे। उनकी बेटी ऋतु भूषण खंडूड़ी वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं।मेजर जनरल खंडूरी के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य जगत की कई हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें एक ईमानदार, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *