सांसद राहुल गांधी के निशाने पर आज फिर देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी रहे। राहुल ने अडानी के बहाने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री गौतम अडानी के साथ अलग व्यवहार करते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि अडानी के साथ हर दूसरे भारतीय की तुलना में अलग व्यवहार किया जाएगा।राहुल गांधी ने अडानी के बहाने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में हम एक राजनीतिक विचारधारा से लड़ रहे हैं। हम भावनाओं, भावनाओं,स्नेह,प्रेम के बारे में बात कर रहे हैं। वेघृणा,क्रोध,विभाजन,हिंसा के बारे में बात करते हैं । संविधान कहता है कि सभी लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि अडानी के साथ हर दूसरे भारतीय की तुलना में अलग व्यवहार किया जाएगा।

राहुल ने कहा कि भारत में हम उन पर आरोप नहीं लगाएंगे। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अडानी के खिलाफ केंद्र की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग की है,जिन्हें अमेरिकी अभियोजकों ने कथित रिश्वत के मामले में दोषी ठहराया है।