स्वर्णकला बोर्ड की उपलब्धियाँ और भावी कार्ययोजनाएँ,

सोनी महापंचायत मध्यप्रदेश (रजि.) एवं कोर कमेटी द्वारा समाज की एकता, जागरूकता और उत्थान के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित स्वर्णकार उद्यान में स्थापित भगवान श्री अभ्युदेव जी की विशाल प्रतिमा एवं समाज के विविध कार्यक्रम इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं।वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सीएम हाउस में सोनी महापंचायत का आयोजन कर समाज को सम्मान एवं मान्यता प्रदान की गई। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी भी समाजहित के कार्यों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।

प्रमुख उपलब्धियाँ एवं कार्य योजनाएँ:

  1. भारतवर्ष में सर्वप्रथम 8 सितम्बर 2023 को वर्गकला का गठन।
  2. भोपाल में सोनी समाज हेतु पी.ए.एन. सुविधा उपलब्ध कराई गई।
  3. अक्टूबर 2013 में भगवान श्री अभ्युदेव जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा।
  4. गुजरात सजाकोट दौरे के माध्यम से हॉलमार्क प्रशिक्षण मॉडल रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रस्तुत।
  5. भोपाल में रजत/हीरा/स्वर्णकला प्रशिक्षण केंद्र हेतु भूमि आवंटन की मांग प्रस्तुत।
  6. प्रदेश के सभी जिलों में पायलट समिति के गठन का प्रस्ताव।
  7. युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता हेतु मासिक स्टाइपेंड योजना।
  8. व्यापारियों की आत्मरक्षा हेतु शाला समय सीमा एवं सुरक्षा योजना का प्रयास।
  9. पुराने जेवर की खरीदी हेतु विधिक प्रारूप तैयार।
  10. प्रदेशभर में स्वर्णकला बोर्ड का विस्तार एवं 10 संभागों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना।
  11. जी.एस.टी., आयकर एवं हॉलमार्क संबंधी जानकारी हेतु राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन।
  12. कानूनी मामलों में सहायता हेतु वकीलों की टीम का गठन।
  13. समाज की जनगणना एवं बड़े शहरों में विवाह सम्मेलन आयोजन की योजना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *