भोपाल, 3 अगस्त 2026। स्वर सम्राट स्वर्गीय किशोर कुमार की जयंती के उपलक्ष्य में सुमनराज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को एक भव्य सम्मान समारोह एवं कराओके संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ, भोपाल के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल के पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (आई.पी.एस.) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा टी.टी. नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश जैन ‘अनुपम’ करेंगे।इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती सरोज राकेश जैन, श्री संजय पी. एल. व्यास (संस्थापक, पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप एवं संचालक व्यास म्यूजिकल ग्रुप), श्रीमती निवेदिता व्यास (ऑर्गनाइज़र, पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप एवं व्यास म्यूजिकल ग्रुप), श्री एम. पी. व्यास (वरिष्ठ पत्रकार), श्री देवेन्द्र शर्मा (सड़क कार्यपालक अभियंता, नगर निगम, भोपाल) तथा श्री पी. एन. सिंह राजपूत (लोक अभियोजक/शासकीय अधिवक्ता, भोपाल) विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी (राजू जाट) करेंगे, जबकि सह-संचालन की जिम्मेदारी एडवोकेट संजय श्रीवास्तव निभाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, समारोह में सम्मान कार्यक्रम के साथ स्वर सम्राट किशोर कुमार के सदाबहार गीतों पर आधारित कराओके संगीत संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित गायक एवं संगीत प्रेमी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन का उद्देश्य महान गायक किशोर कुमार की संगीत विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ नव-निर्वाचित अधिवक्ताओं का अभिनंदन करना है।यह कार्यक्रम होटल आर.के. रीजेंसी, सावन नगर, मूनलाइट गार्डन के सामने, बैरागढ़ रोड, भोपाल में सायं 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक आयोजित होगा।सुमनराज म्यूजिकल ग्रुप ने सभी संगीत प्रेमियों, अधिवक्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।