सिवनी जिले में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्रामीणजनों से किया आत्मीय संवाद,

सिवनी, बुधवार। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का निर्माण कर उन्हें मैदानी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत का कार्य कर रही है। पाँच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होने से हर गरीब परिवार सुरक्षित हुआ है।राज्यपाल श्री पटेल ने बताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों से महिलाएँ आत्मनिर्भर एवं सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कृषि क्षेत्र में महिलाओं को ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में प्रशिक्षित कर आधुनिक खेती में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।ग्राम झोला, विकासखंड केवलारी में ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण महिलाएँ स्व-सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-बड़े उद्योग संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। वे न केवल अपने परिवार का बेहतर लालन-पालन कर रही हैं बल्कि समाज में भी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *