
इंदौर। सर्व समाज जनसेवक संगठन (रजि.) के तत्वावधान में आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह एवं सर्व समाज वैवाहिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश कार्यालय, इंदौर में प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगा।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव (यादव सर) द्वारा ध्वजारोहण (झंडा बंधन) से किया जाएगा। इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों, नारों और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की गौरवगाथा का स्मरण किया जाएगा।आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि इसी अवसर पर सर्व समाज वैवाहिक सेवा केंद्र का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह “जनसेवक” जी के करकमलों से संपन्न होगा। इस सेवा केंद्र का संचालन श्री मंगलम समाज सेवा समिति (रजि.) द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य विभिन्न समाजों के युवक-युवतियों के लिए एक साझा, पारदर्शी और सेवा-आधारित विवाह मंच उपलब्ध कराना है, जिससे सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिले।सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार (म. प्र.) ने सभी पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं स्थानीय रहवासियों से विनम्र निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं और इस ऐतिहासिक दिन को और भी यादगार बनाएं।

स्वतंत्रता दिवस का महत्व
15 अगस्त 1947 — यह वह दिन है जब हमारे देश ने वर्षों की गुलामी के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की। यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का भी है। इस पावन दिवस पर हमें एकजुट होकर देश की सेवा, समाज कल्याण और भाईचारे को सर्वोपरि मानने का संकल्प लेना चाहिए।
संपर्क सूत्र:
📱 7987233567 | 9074696062 | 7000553422
📱 9111433522 | 8982125554 | 7869458694
📱 8817275442 | 9977728011