
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को सब जेल कन्नौद में सिविल अस्पताल कन्नौद के सहयोग से बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकीय टीम ने जेल में निरुद्ध बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया।शिविर का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा के मार्गदर्शन में सिविल अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग दिया।कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक गिरिजाशंकर दुबे सहित जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य प्रहरी रामवीर सिंह, प्रहरी मेहरबान सिंह, चंपालाल, रिंकी डांगी, प्रमिला धार्वे और महेंद्र रायकवार सहित अन्य जेलकर्मी तथा सिविल अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और उनकी चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं पर ध्यान दिया गया। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर जेल में निरुद्ध व्यक्तियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संवाददाता: हेमंत सोलंकी, कन्नौद