स्व. कलावती श्याम की स्मृति में आदिवासी गोंड चित्रकला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा 25 नवंबर को,

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोंड कला को नई पहचान दिलाने वाली प्रथम गोंड महिला चित्रकार स्वर्गीय कलावती श्याम की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में सामूहिक आदिवासी चित्रकला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 नवंबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे, भोपाल के X-1 वन्याली प्रेस, जी.टी.बी कॉम्प्लेक्स, न्यू मार्केट में आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य स्व. कलावती श्याम के कला योगदान को नमन करना तथा आदिवासी गोंड कला परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में अनेक युवा और वरिष्ठ आदिवासी कलाकारों की रचनाएँ भी प्रदर्शित की जाएँगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

  • श्री एस.एस. कुमरे, पूर्व कलेक्टर एवं अध्यक्ष, रेडक्रॉस सोसायटी मध्यप्रदेश

विशेष अतिथि

  • श्री जे.एस. कुसरे, (सेवानिवृत्त) प्रमुख, मध्यप्रदेश
  • श्री भीमलाल मोतिनया, (सेवानिवृत्त) इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, भोपाल

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के वरिष्ठजन, कलाकार, संस्कृति से जुड़े लोग तथा कला प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. कलावती श्याम के जीवन, संघर्ष और कला यात्रा पर चर्चा की जाएगी।

आयोजक

आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र, भोपाल

स्थान

X-1 वन्याली प्रेस, जी.टी.बी कॉम्प्लेक्स, न्यू मार्केट, भोपाल

संपर्क

आनंद कुमार श्याम
मो.: 9424418569, 9098432655

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *