सर्व समाज जनसेवक संगठन में श्री अशोक कुमार चतुर्वेदी को प्रदेश संगठन मंत्री एवं शहडोल-रीवा संभाग प्रभारी का दायित्व,

सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश कार्यालय, इंदौर में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में सतना निवासी श्री अशोक कुमार चतुर्वेदी को प्रदेश संगठन मंत्री एवं शहडोल-रीवा संभाग प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव (यादव सर) एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह “जनसेवक” की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।इस अवसर पर संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अशोक कुमार चतुर्वेदी का समर्पण, कार्यक्षमता और सेवा भावना संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उनकी नियुक्ति से संगठन की कार्यक्षमता और विस्तार में नई ऊर्जा का संचार होगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सुभाष वर्मा, श्री अरुण पांडे, श्री अमित त्यागी, श्री अक्षय चतुर्वेदी और श्री आनंद मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने श्री चतुर्वेदी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।संगठन परिवार ने कहा कि श्री चतुर्वेदी का अनुभव और नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से शहडोल-रीवा संभाग में जनसेवा के कार्यों को गति प्रदान करेगी।

संपर्क सूत्र:
7987233567 | 9074696062 | 7000553422 | 9111433522 | 8982125554 | 7869458694 | 8817275442 | 9977728011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *