सांची स्थित चेतीयगिरि विहार में 29 एवं 30 नवंबर को 73वां महाबोधि महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया

सांची। महाबोधि सोसाइटी ऑफ श्रीलंका और मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में सांची स्थित चेतीयगिरि विहार में 29 एवं 30 नवंबर को 73वां महाबोधि महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों आरहंत सरिपुत्त और महामोग्गलाना की पवित्र अस्थियों के दर्शन हेतु देश–विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोमकुंवर कुमार ने बताया कि सोसाइटी द्वारा महोत्सव में आने वाले सभी भक्तों और आगंतुकों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्था वर्षों से इसी भावना के साथ कार्य करती आई है कि हर श्रद्धालु का अनुभव आध्यात्मिक, शांतिपूर्ण और सुविधाजनक रहे। जाएँगी। बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं चेयरमैन डॉ. चंद्रभान पाटिल ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं।

बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय महासचिव शंकरराव डेंगरे,चिंतामन पगारे,प्रदेश महासचिव,मनोज मनिक भोपाल अध्यक्ष,महासचिव अशोक पाटिल एवं संस्था की अन्य पदाधिकारी ने सांची महोत्सव मैं अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के पधारने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *