गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

“संकट की घड़ी में सेवा का उदाहरण — सर्व समाज जनसेवक संगठन पदाधिकारियों ने बचाई घायल की जान”

बांद्रा बांध से आगे बुधनी मार्ग पर हाल ही में घटी एक दुर्घटना में सर्व समाज जनसेवक संगठन के पदाधिकारियों ने मानवीयता और सेवा का अद्भुत परिचय दिया।घटना के अनुसार, एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बाइक से बुधनी की ओर जा रहा था। अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे सदमे की स्थिति में थे। घटनास्थल पर लगभग 50 लोग मौजूद थे, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर और त्वरित मदद की मांग कर रही थी।इसी दौरान वहाँ से सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति सीहोर जिला उपाध्यक्ष श्री गया प्रसाद अहिरवार जी अपने वाहन से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि मानते हुए तुरंत अपनी कार रुकवाई, घायल व्यक्ति को वाहन में बैठाया और नर्मदापुरम स्थित पांडे अस्पताल पहुँचाया। वहाँ पर उन्होंने स्वयं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करवाई और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।इस सेवा कार्य में उनके साथ सर्व समाज जनसेवक संगठन के वार्ड अध्यक्ष श्री उमेश अहिरवार जी तथा समाजसेवी श्री मुन्नालाल श्रीवास्तव जी भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इन तीनों ने मिलकर न केवल घायल व्यक्ति की जान बचाने में मदद की, बल्कि परिवार को भी सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया।

संगठन का मानना है कि सेवा ही सच्चा धर्म है, और इस घटना ने इस सिद्धांत को पुनः प्रमाणित कर दिया। संकट के समय निस्वार्थ भाव से आगे आना ही वास्तविक नेतृत्व और सच्चे समाजसेवक की पहचान है।सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार (मध्यप्रदेश), श्री गया प्रसाद अहिरवार जी, श्री उमेश अहिरवार जी एवं श्री मुन्नालाल श्रीवास्तव जी के इस कार्य को नमन करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *