केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।”मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।

शिवराज सिंह चौहान की शिकायत के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने माफी मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर विमानन कंपनी के खिलाफ असंतोष जाहिर किया था। दरअसल, शिवराज ने विमान यात्रा के दौरान एअर इंडिया पर टूटी हुई सीट आवंटित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विमानन कंपनी को केंद्रीय मंत्री से माफी मांगनी पड़ी