विदिशा की राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊर्जा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विदिशा जिला सदैव राष्ट्रवादी विचारधारा का केंद्र रहा है। यह भूमि राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय श्रीमती सुषमा स्वराज जैसी महान विभूतियों की कर्मभूमि रही है। इस ऐतिहासिक और गौरवशाली धरा ने सदैव समाज और राष्ट्र को दिशा दी है। मुख्यमंत्री रविवार को विदिशा जिले के गंजबासौदा में आयोजित कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण तथा विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज गंजबासौदा विरासत से विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार अन्नदाता, गरीब, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के “सर्वे भवन्तु सुखिन:—सर्वे संतु निरामय:” और “वसुधैव कुटुंबकम्” के भाव को आधार बनाकर राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुँचाने में लगी है।


किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए व्यापक पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।

  • नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ाई जा रही है और हर खेत तक पानी पहुँचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
  • भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को सोयाबीन का पूरा हक दिलाया जा रहा है और उनके खातों में लाभ की राशि सीधे भेजी जा रही है।
  • गेहूँ खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दी गई है। साथ ही नारी सशक्तिकरण योजना के तहत उद्योगों में कार्यरत महिलाओं को 5 हजार रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्योगों को विशेष राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर युवा को रोजगार और अवसरों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उनकी जीवन-यात्रा बेहतर और सुरक्षित बन सके।


नई घोषणाएँ: कॉलेज, नगर पंचायत और विस्तारित क्षेत्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं।

  • त्योंदा में कॉलेज खोले जाने की घोषणा
  • ग्यारसपुर को नगर पंचायत घोषित करने की घोषणा
  • गंजबासौदा नगर पालिका की सीमा विस्तार
  • गंजबासौदा में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा
    इन घोषणाओं से क्षेत्र में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और नगरीय विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या-पूजन से किया गया, जो प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।


150 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आज गंजबासौदा को 150 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास कार्यों की सौगात मिली है। इनमें प्रमुख हैं—

  • 32 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित 150 बिस्तरीय नए सिविल अस्पताल का लोकार्पण
  • जमांधर नदी पर 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल
  • 13 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से विभिन्न मार्गों का निर्माण
  • लगभग 3 करोड़ रुपये से 04 केवी उपकेन्द्र में ट्रांसफार्मर
  • लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से 11 ग्रामों में नल-जल योजनाएँ
  • 1 करोड़ 50 लाख रुपये से सब जेल गंजबासौदा में 40 बंदियों के लिए नई जेल बैरक
  • 1 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से बने सीएचओ आवास सहित 3 उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 85 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से 28 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *