लखनादौन में विश्व आदिवासी दिवस पर वृक्षारोपण एवं संकल्प कार्यक्रम सम्पन्न,

लखनादौन, जिला सिवनी, 8 अगस्त 2025 – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज लखनादौन स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक सैनिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महोदय, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय समाज के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जिसके माध्यम से प्राकृतिक पर्यावरण, जल, जंगल और जमीन को संरक्षित एवं संवर्धित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा भारतीय संविधान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।आदिवासी समाज के इस आयोजन में देशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और आदिवासी संस्कृति, परंपराओं तथा अधिकारों के संरक्षण के महत्व पर बल दिया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता देवसिंह कमरे, राष्ट्रीय विधि सलाहकार; कमलेश वाखला, अधिकारी-कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष लखनादौन; एवं झांकी लाल कुमरे, संगठक मध्यप्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण छोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम का समापन “जोहार, जय आदिवासी” के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *