रानी दुर्गावती एवं शंकर शाह रघुनाथ शाह मिले वास्तविक सम्मान” सूरज जायसवाल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज,

आज जबलपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने जबलपुर के लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जबलपुर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने हेतु एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में प्रमुख रूप से निम्नलिखित प्रस्ताव रखे गए:

  1. मदन महल रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह एवं शंकर शाह के नाम पर किया जाए।
  2. डुमना एयरपोर्ट का नाम गोंडवाना राजवंश की वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाए।
  3. जबलपुर में निर्माणाधीन मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का नाम भी राजा रघुनाथ शाह एवं शंकर शाह के नाम पर रखकर उन्हें यथोचित श्रद्धांजलि दी जाए।

जायसवाल जी ने कहा कि रानी दुर्गावती एवं राजा रघुनाथ शाह-शंकर शाह जबलपुर की अस्मिता, साहस और बलिदान के प्रतीक हैं। उनके नाम पर इन महत्वपूर्ण स्थलों का नामकरण न केवल उन्हें उचित सम्मान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उनके शौर्य और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी।सांसद श्री आशीष दुबे एवं सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने इन मांगों पर अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की और आश्वस्त किया कि वे इस प्रस्ताव को संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जदयू को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल के साथ एडवोकेट आर. जी. बर्मा एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *