राजस्थान में भी ‘सीमा हैदर’ जैसा मामला, प्रेमी से निकाह रचाने सीमा पार कर भारत आई युवती

जयपुर: राजस्थान में भी ‘सीमा हैदर’ जैसा मामला, प्रेमी से निकाह रचाने सीमा पार कर भारत आई युवती; गिरफ्तार

जयपुर : धौलपुर। फेसबुक पर प्यार के बाद प्रेमी से मिलने धौलपुर आई बांग्लादेश की युवती ने निकाह रचाया और यहीं रह गई। आठ माह से किराये के घर में रह रही युवती और उसके शौहर को पुलिस ने पकड़ लिया। युवती के पास कोलकाता का आधार कार्ड बरामद हुआ है।

बांग्लादेश की युवती भारत पहुंची:

पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। बांग्लादेश की युवती का यहां के युवक से अवैध तरीके से निकाह की सूचना पर पुलिस ने जन्नत खानम उर्फ स्नेहा जारविन और उसके पति कबीर खान को हिरासत में ले लिया।

फेसबुक पर धौलपुर के कबीर खान से दोस्ती हुई:

जन्नत ने बताया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है। 2023 में फेसबुक पर धौलपुर के कबीर खान से दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। वह बांग्लादेश में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली तानिया से संपर्क में आई। दिसंबर 2024 को वह तानिया के साथ सीमा पार कर भारत पहुंची। तानिया उसे अपने साथ बस से कोलकाता ले गई। कुछ दिन वहां रखने के बाद आधार कार्ड बनवा दिया। इसके बाद उसे मुंबई और वहां से इंदौर ले गई। कबीर इंदौर से उसे ले आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *