मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय (उज्जैन) के कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने आज प्रोफेसर डॉ. रमेशचंद्र मिश्र को महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का कुलगुरू (Vice-Chancellor) नियुक्त किया है।प्रो. मिश्र संस्कृत साहित्य एवं वैदिक अध्ययन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित विद्वान हैं और उन्हें अकादमिक नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव का भी लंबा कार्यकाल प्राप्त है। राज्यपाल श्री पटेल ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रो. मिश्र के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और भारतीय परंपरा, संस्कृति तथा वैदिक ज्ञान के संवर्धन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार की गई है तथा यह कार्यभार ग्रहण की तिथि से प्रभावशील मानी जाएगी।