युवक को धमकी देकर की शादी? सामने आया चौंकाने वाला सच,

राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े मामलों ने नया और चौंकाने वाला रुख अख्तियार किया है। हाल ही में सामने आए मामलों में जहां पहले एक हिंदू युवक पर मुस्लिम युवती को बहलाकर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा था, वहीं अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें परिस्थितियां उलटी हैं।अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, एक विवाहित मुस्लिम महिला पर एक हिंदू युवक को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर लव जिहाद से जुड़े मामलों में आरोप मुस्लिम पुरुषों पर लगते थे और पीड़िता हिंदू महिला होती थी। लेकिन इस बार घटनाक्रम उल्टा है, जिससे पुलिस भी हैरान है।पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और इसे समाज में आपसी सौहार्द बिगाड़ने की एक संभावित साजिश के रूप में भी देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *