मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 142 रन से रौंद दिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 356 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 34.2 ओवर में 214 रन बनाकर सिमट गई।टीम इंडिया की इस जीत में भारतीय क्रिकेय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली का भी बल्ला खूब गरजा। मैच में विराट कोहली ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी बेशक धीमी थी, लेकिन टीम लिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले यह अच्छी खबर है कि वह अपने फॉर्म में वापस लौट गए हैं। ऐसे में जीत का श्रेय विराट कोहली के सिर भी बंधता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *