बिहार I मध्य प्रदेश जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल जी ने प्रदेश प्रभारी श्री विद्यासागर निषाद जी के साथ आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री निवास पर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज जायसवाल जी ने माननीय नीतीश कुमार जी को बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एवं दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में संचालित हो रही जनता दल (यू) की संगठनात्मक गतिविधियों, विस्तार एवं जनआंदोलनों की जानकारी देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को मध्य प्रदेश आगमन का सादर निवेदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने माननीय नीतीश कुमार जी को आगामी 26 दिसंबर को मध्य प्रदेश के बामनिया में स्थित मामा बालेश्वर दयाल जी की समाधि स्थल पर आयोजित होने वाली पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा के विषय में अवगत कराते हुए, उक्त कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया।
इसके अतिरिक्त भगवती मानव कल्याण संगठन के श्री अजय अवस्थी जी ने भी माननीय नीतीश कुमार जी से 23 जनवरी को ब्यौहारी में स्थापित आश्रम में आयोजित होने वाले शिविर में पधारने का सादर आग्रह किया।
इस भेंट के दौरान जनता दल (यू) मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव श्री सोभाल सिंह भी उपस्थित रहे।