
गोंडवाना लैंड न्यूज़ परिवार की ओर से पत्रकार “मीनू”गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। “मीनू”गुप्ता ने अपने निष्पक्ष पत्रकारिता, सशक्त लेखनी और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मीडिया जगत में एक खास पहचान बनाई है। उनके कार्यों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।गोंडवाना लैंड न्यूज़ के संपादकीय सलाहकार आनंद कुमार श्याम ने कहा कि “मीनू”गुप्ता पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हमेशा निडर और सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग कर समाज की आवाज को मुखर किया है। उनके व्यक्तित्व में सरलता, सहजता और दृढ़ संकल्प झलकता है।गोंडवाना लैंड न्यूज़ यह कामना करता है कि “मीनू”गुप्ता इसी तरह अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा भाव से परिपूर्ण पत्रकारिता को जारी रखें। उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ पूरा न्यूज़ परिवार उनके जीवन के इस विशेष अवसर पर उनके साथ है।हम सभी आशा करते हैं कि आने वाला वर्ष उनके लिए नई ऊँचाइयाँ लेकर आए और वे समाज के हित में अपनी कलम की ताकत से सकारात्मक बदलाव का सिलसिला जारी रखें।
गोंडवाना लैंड न्यूज़ परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!