मध्य प्रदेश में दो साल में 8 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया ,

मध्य प्रदेश में आठ नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इन कॉलेजों को पूरी तरह तैयार करने का 2 साल का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दावा किया है कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 से पहले इन कॉलेजों को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इन कार्यों को आगामी 2 वर्षों में पूर्ण करने के लिये योजनाबद्ध रूप से कार्य करें और नियमित मॉनिटरिंग करें। किसी भी प्रकार की समस्या को तुरंत संज्ञान में लाएं ताकि उनका त्वरित निदान किया जा सके।

प्रशासनिक उदासीनता से कार्य की प्रगति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों से संबंधित अस्पतालों के निर्माण और उन्नयन कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। ताकि एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) से अनुमोदन प्राप्त कर मेडिकल कॉलेजों का संचालन शीघ्र शुरू हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *