गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

मध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, सिनेरियस गिद्ध की 3000 किमी यात्रा ने बढ़ाया गौरव,

भोपाल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है। विशेष रूप से गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश से जुड़े एक दुर्लभ सिनेरियस गिद्ध की प्रेरणादायी यात्रा ने प्रदेश के संरक्षण प्रयासों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है।दुर्लभ सिनेरियस गिद्ध का रेस्क्यू 19 दिसंबर 2025 को विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र से किया गया था। घायल एवं कमजोर अवस्था में मिले इस गिद्ध का उपचार Van Vihar National Park एवं Bombay Natural History Society (बीएनएचएस) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित वल्चर कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर, केरवा में विशेषज्ञों द्वारा किया गया।स्वस्थ होने के बाद 23 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने रायसेन जिले के हलाली डैम स्थित प्राकृतिक आवास में इस गिद्ध को मुक्त किया। मुक्त किए जाने के बाद यह गिद्ध लगभग एक माह तक हलाली डैम क्षेत्र में रहा और प्राकृतिक वातावरण में स्वयं को पुनः अनुकूलित करता रहा।WWF-India एवं Bombay Natural History Society के सहयोग से वन विहार द्वारा इस गिद्ध की जीपीएस ट्रैकिंग प्रारंभ की गई, जिसके माध्यम से इसकी गतिविधियों एवं प्रवास की वैज्ञानिक निगरानी की जा रही है। ट्रैकिंग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिद्ध ने 10 अप्रैल 2026 को हलाली डैम से अपनी लंबी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा शुरू की और राजस्थान से होते हुए पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान की सीमाएं पार कर 4 मई 2026 को Uzbekistan पहुंच गया। इस दौरान उसने 3000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की।यह उल्लेखनीय यात्रा गिद्धों की असाधारण नेविगेशन क्षमता, सहनशीलता एवं जीवटता का सशक्त उदाहरण है। साथ ही यह मध्यप्रदेश सरकार की वन्यजीव संरक्षण के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करती है।प्रदेश में गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों, आधुनिक उपचार सुविधाओं, वैज्ञानिक मॉनिटरिंग तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से मध्यप्रदेश आज देश ही नहीं बल्कि वैश्विक वन एवं वन्यजीव संरक्षण समुदाय के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है। मध्यप्रदेश गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *